वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट। मोटापा विशेषज्ञ

डॉ. निवेदिता पांडे एक भावुक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, ओबेसिटी स्पेशलिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट हैं, जो लोगों को सर्जिकल विकल्पों के लिए जाने के बिना उनकी देखभाल करने में विश्वास करती हैं। वह दक्षिण दिल्ली में एकमात्र महिला गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट भी हैं, जो उन महिलाओं के लिए चिकित्सा सहायता लेना संभव बनाती हैं, जिन्हें पुरुष डॉक्टर के पास जाने में शर्म आती है।

उनकी प्रमुख रुचि निम्नलिखित क्षेत्रों में है –

  • फैटी लीवर
  • महिलाओं की गैस्ट्रोएंटरोलॉजी समस्याएं
  • गैर-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस
  • सिरोसिस
  • क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी
  • लीवर ट्रांसप्लांट – प्री और पोस्ट ट्रांसप्लांट केयर
  • पेरी-गुदा रोग
  • मोटापा और गैस्ट्रो-आंतों की समस्याएं
  • सूजा आंत्र रोग


Call: 9899479984


डॉक्टर से ऑनलाइन सम्पर्क करे – कॉल पर या विडियो कॉल

चल रहे महामारी के युग में ऑनलाइन हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ऑनलाइन कंसल्टेशन आम हो गया है। डॉक्टर से परामर्श के लिए लेने के लिए डॉक्टर के क्लिनिक जाना जरुरी नही है। आप घर से ही उनको अपनी बीमारी के बारे में ऑनलाइन बता सकते है और उनसे इलाज करा सकते है। अगर आपको लीवर, बिलियरी, गॉलब्लैडर, पैंक्रियास में कोई विकार है तो आपको हेपेटोलॉजिस्ट ऑनलाइन कंसल्टेशन की जरुरत है। दूसरी ओर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बोवल प्रिपरेशन और डाइटरी मॉडिफिकेशन के लिए टेली-एजुकेशन का इस्तेमाल कर रहे है। कोविड -19 की वजह से ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन काफी बढ़ गया है। टेली हेल्थ कांसेप्ट का इस्तेमाल काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

ऑनलाइन हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ऑनलाइन ने कई लोगों की बहुत सारे तरीकों से मदद की है।

Contact a doctor online - on call or video call
How is teleconsultation helpful for gastroenterologist doctors online

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर्स ऑनलाइन के लिए टेलीकंसल्टेशन कैसे सहायक है?

कोविड 19 की वजह से लगे लॉकडाउन में टेलीकंसल्टेशन और डॉक्टर से लाइव चैट के इस्तेमाल में बहुत उछाल आया है।

लोगो को इस तकनीक से बहुत फायदा पहुंचा है क्योकि इसका इस्तेमाल बहुत आसान है और इसको अपनाने के लिए ज्यादा परेशानियाँ नही उठानी पड़ती। टेलीमेडिसिन के बहुत फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा है कि आपको ऑनलाइन ही स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करने का मौका मिल जाता है और ऑनलाइन कंसल्टेशन से जुडी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे आपको जानकारी मिल जाती है जो ऑफलाइन आपको पता नही चल पाती। टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन के दौरान व्यक्ति अपनी प्रॉब्लम डॉक्टर को विस्तार से बता सकता है और डॉक्टर उनसे आगे के इलाज के लिए सवाल पूछ सकते है। टेली कंसल्टेशन के लिए डॉक्टर तक जाने की जरुरत नही है और आप इस माहोल में घर से बाहर निकलने की परेशानी से बच सकते है। आप डॉक्टर से अच्छे इलाज के साथ साथ कोविद 19 से बचने के लिए बनाए गए सभी नियमो का पालन भी कर सकते है। आज के समय में टेलीमेडिसिन को एक नियमित स्वास्थ्य सेवा के रूप में अपनाया जा रहा है।

जानिए कैसे आप गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ऑनलाइन कंसल्टेशन बुक कर सकते हैं

बिना किसी परेशानी के और बिना डॉक्टर के चैम्बर तक गए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ऑनलाइन से संपर्क करें।

  • हमारी वेबसाइट पर जाए।
  • फिर बुक ऑनलाइन कंसल्टेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करे, जो आपको वेबसाइट पर ऊपर दाई और दिखेगा।
  • हम आपसे संपर्क कर सके इसके लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाले।
  • अपनी उम्र और मैसेज लिखें और सबमिट पर क्लिक करे।
  • हम आपसे संपर्क करेंगे और आपका अपॉइंटमेंट बुक करेंगे।
  • फिर आपको डॉक्टर से कंसल्टेशन कराया जाएगा।
  • आप हमें कॉल, वाट्सऐप या ईमेल भी कर सकते है। सभी डिटेल्स फॉर्म के नीचे लिखी हैं।

आप हमारे क्लिनिक द्वारा दी जाने वाले टेलीसर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते है। आप फ़ोन करके अपनी परेशानी बता सकते है और डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।

अगर आपने डॉक्टर से पहले से ही कंसल्टेशन ले ली है तो आपको उसी फॉर्म से फिर से अपना अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। महामारी के इस मुश्किल माहोल में हमारी तरह बहुत सारे डॉक्टर्स भी घर से काम कर रहे है। आप फ़ोन पर सीधे संपर्क कर सकते है।

Know how you can book Gastroenterologist Online Consultation
Advantages of online gastroenterologist doctor consultation

ऑनलाइन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर कंसल्टेशन के फायदे

  • मरीजो के होने वाले खर्चे में बचत: मरीज अपना बहुत सारा पैसा और समय हेल्थकेयर सर्विस के लिए खर्च कर देता है। मरीज फ़ोन, लैपटॉप या अन्य किसी डिजिटल डिवाइस की मदद से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से ऑनलाइन बात कर सकता है। ऑनलाइन कंसल्टेशन से उनका हॉस्पिटल तक जाने का खर्चा, पार्किंग का खर्चा और बच्चो पर होने वाला खर्चा बच जाता है और महामारी के इस समय में सुरक्षित ट्रेवल करना मुश्किल है।
  • डॉक्टर की पहुंच बढ़ गयी है: टेलीहेल्थ सर्विस से मरीजो के खर्चे तो बच रहे है साथ ही डॉक्टर गाँवों के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच पा रहे है।
  • मरीजो की नो शो लागत में बचत: इलाज के लिए डॉक्टर से बार बार मिलने के लिए नो-शो एक महत्पूर्ण फैक्टर है। बढ़ते टेलीहेल्थ सिस्टम से जरुरतमंद मरीजो तक पहुंचने का नो-शो रेट ५०% तक बढ़ गया है। 

डॉक्टर से लाइव चैट से आपका बहुत समय बच जाता है।

  • समय की बचत: डॉक्टर तक पहुंचने में लगने वाले पैसे के अलावा समय भी बचता है। आपको डॉक्टर से ऑनलाइन मिलने के लिए कही जाना नही पड़ता और काम से छुट्टी भी नही लेने पड़ती।
  • मरीजो को अपनी बारी आने के इंतज़ार में लगने वाले समय की बचत – आपको ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए इंतज़ार करने की जरुरत नही है। जब आप डॉक्टर के साथ जाते हो तो बहुत सारे मरीज होते है, ऐसे में इंतज़ार करने में समय जाता है लेकिन ऑनलाइन विजिट करने के लिए इंतज़ार नही करना पड़ता है। अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आप कुछ ही समय में डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।

ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन से आपको 24*7 मदद मिलती है।

  • ऑनलाइन कंसल्टेशन के जरिए आप दिन के किसी भी समय में अनुभवी और लाइसेंस धारी स्पेशलिस्ट डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते है।
  • आपको अपनी बीमारी के संकेतों के हिसाब से मेडिकल स्पेशलिटी को चुनना होगा और फिर डॉक्टर को कॉल करके उनसे सलाह लेनी होगी और आगे भी नि:शुल्क फॉलोअप लेना होगा।

ऑनलाइन कंसल्टेशन लेना आसान है और इसमें कम समय लगता है। आपको ऑनलाइन कंसल्टेशन से निम्न फायदे होंगे:

  • आप सिर्फ लोकल डॉक्टर्स ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने में रह रहे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।
  • आप कम खर्चे में अनुभवी और लाइसेंस धारी मेडिकल एक्सपर्ट तक पहुंच सकते है।

ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए कौन उपलब्ध है?

  • हेपेटोलॉजिस्ट
  • गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट
  • डायटीशियन

ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करे।

  • डॉक्टर सिर्फ एक क्लिक दूर: अपने भरोसेमंद डॉक्टर से घर से ही बिना परेशानी के विडियो और ऑडियो कॉल के जरिए संपर्क करें।
  • अपने और अपने परिवार के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें: आपका अनुभव आपको अपने लिए ही नहीं अपितु अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी टेली कंसल्टेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना आसान बना देता है।

आसानी पेमेंट के तरीके: आप ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए कई तरीको से पेमेंट कर सकते है। आप अपने वॉलेट, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1 – क्या हम एक खास डॉक्टर को ऑनलाइन विजिट के लिए विनती कर सकते है?

उत्तर -हाँ, आप अलग अलग कैटेगरी में उपलब्ध डॉक्टर में से कोई खास डॉक्टर चुन सकते है।

प्रश्न 2 – क्या मेरी इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ प्रोफाइल सुरक्षित है?

उत्तर – सभी मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक रोबस्ट एन्क्रिप्शन पद्धति की मदद से प्राइवेट रखा जाता है, इससे उनकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है।

प्रश्न 3 – ऑनलाइन कंसल्टेशन कॉल करने की क्या शर्ते होती है?

उत्तर – आप निम्न तत्वों के आधार पर डॉक्टर से संपर्क कर सकते है:

  • पेट में गड़बड़ी
  • दस्त
  • एलर्जी
  • लीवर के विकार
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
  • सभी जीआई ट्रैक्ट परेशानियाँ

प्रश्न 4। लीवर में होने वाले विकारों के प्रारंभिक संकेत क्या हैं?

उत्तर – ये रहे कुछ संकेत जिस पर ध्यान देना जरूरी है:

  • पीलिया (पीली त्वचा और आँखें)
  • गहरे पीले रंग का मूत्र
  • पेट में दर्द और सूजन
  • पैरों और टखनों में सूजन
  • पीले रंग का मल
  • त्वचा में खुजली
  • उलटी या घबराहट
  • अत्यधिक थकान